जमशेदपुर में मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ प्रभावित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2024

train derail

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। लाइन नंबर-9 पर हुई इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर रेल यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। हादसे के बाद यातायात प्रभावित होने से रेलवे ने दो ट्रेन को कैंसिल कर दिया।
हादसे को लेकर रेलवे ने जो जानकारी दी उसके अनुसार, मालगाड़ी को लोडिंग के बाद डिस्पैच किया जा रहा था इसी दौरान ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए कई घंटों की मशक्त के बाद मालगाड़ी को पटरी पर लाने में कामयाबी पाई।
क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि घटना के बाद लगभग एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों को विभिन्न स्टेशन पर कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया। प्रभावित ट्रेनों में पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल, गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस और गीतांजलि एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

See also  हेमंत सोरेन ने कर दिया झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का आग़ाज़, बीजेपी के हिमंता को बताया टीन का चश्मा पहनने वाला, मंईयां योजना के लिए 18-20 वर्ष की युवतियों को दिया ये सौगात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now