नहीं मिलेगा ठंड़ से राहत, शीतलहर और कोहरा का यलो अलर्ट, मंगलवार को छाएंगे बादल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2024

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

रांची : उत्तरी भारत से चलने वाली ठंडी हवा से झारखंड में भी कपकपी बढ़ गई है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चला। करीब करीब सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया। सोमवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान बताया है, विशेषकर राज्य के उत्तरी हिस्से में शीतलहर का विशेष असर दिखेगा। कई इलाकों में कोहरा भी रह सकता है।
राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही डाल्टेनगंज और गढ़वा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। कांके में तो न्यनूतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। जमशेदपुर में न्यनूतम तापमान 9 डिग्री, बोकारो में 7.1 डिग्री, चाईबासा में 7.4 डिग्री, देवघर में 7.7, गिरिडीह में 8.1 डिग्री और गोड्डा में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज की गई।

Rain and cold
17 और 18 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा और वहां बादल छाये रह सकते है। कोल्हान, संताल, कोयलांचल, रांची और उसके आसपास के इलाकों में कही कही हल्की बारिश भी हो सकती है। 19 को मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

See also  वैलेंटाइन डे पर बेटी को बॉयफ्रेंड संग छत पर देख महाकाली बनी मां, कर दी धुनाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now