- Advertisement -

झारखंड में मौसम ने ली करवट, 12 जिलों में पारा 7 डिग्री के नीचे, गुमला में सबसे ज्यादा ठंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2024

train

रांची : देश भर के मौसम ने अपना मिजाज बदला है तो झारखंड में भी मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के 12 जिलों में तापमान 7 डिग्री के नीचे चला गया है। ठंड बढ़ने से कनकनी भी बढ़ गई है, मकर संक्रांति के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश का भी अनुमान है।
मौसम के बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर गुमला में देखने को मिला जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक चली गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा के कारण झारखंड में ठंड बढ़ी है। 16 जनवरी तक सुबह में कोहरा रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। 17 से 19 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
शनिवार रात को रात का तापमान गुमला में सबसे कम 3.8 डिग्री, राजधानी रांची में 8.1 डिग्री दर्ज की गई। वही चतरा में 4.1, खूंटी में 4.4, लातेहार में 4.9, लोहरदगा में 5.2, गढ़वा में 5.4, पलामू में 6.2, हजारीबाग में 8.1, गिरिडीह में 8.5, बोकारो में 7.2, सिमडेगा में 6.2, चाईबासा में 8.2, पूर्वी सिंहभूम में 9.2, पश्चिमी सिंहभूम में 6.4, देवघर में 8.8, जामताड़ा में 8.6, धनबाद में 6.3, गोड्डा में 7.5 और पाकुड़ में 6.8 दर्ज किया गया।
देश में बदले मौसम के मिजाज का असर दिल्ली-एनसीआर के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, चंढ़ीगढ़, राजस्थान, यूपी और बिहार में भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से रेल यातायात बहुत प्रभावित हो गई है। दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियां लेट हो गई है।

See also  नहीं पसंद थी पति की दाढ़ी तो मेरठ की अर्शी भाग गई देवर के साथ! अब मांग रही 5 लाख की फिरौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now