ओलंपिक क्वालिफायर मैच खेलने रांची आये विदेशी खिलाड़ी हुए भक्तिमय, मंदिर में लगाए जय जगन्नाथ के नारे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2024

रांची : 13 जनवरी से शुरू हो रहे FIH हॉकी ओलंपिक क्वालिफार टूनोंट में भाग लेने आये विदेशी मेहमान यहां की सभ्यता और संस्कृति के कायल हो गए है। झारखंड के पारंपरिक नृत्य और संगीत के बाद अब वो यहां के भक्तिमय महौल में डूब गए है। टूनामेंट शुरू होने से पहले वो आसपास के दर्शनीय स्थलों को भ्रमण कर रहे है।
शुक्रवार को इटली से आयी महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर में जाकर दर्शन किये। मंदिर के भक्तिमय माहौल के बीच खिलाड़ियों ने बड़े जोश के साथ जय जगन्नाथ के नारे लगाए। इन खिलाड़ियों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और सुंदर और शांत वातावरण का पूरा लुफ्त उठाया। रांची पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का पारंपरिक तौर पर भव्य स्वागत किया गया था। अपने स्वागत से खुश होकर खिलाड़ियों ने यहां के संस्कृति के साथ साथ मौसम और माहौल की भी जमकर तारीफ की।
हॉकी टूनामेंट का पहला मैच शनिवार को 12 बजे जर्मनी और चिली के बीच खेला जाएगा, दूसरा मैच जापान और चेक रिपब्लिक, तीसरा मैच न्यूजीलैंड और इटली के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच मेजबान भारत और अमेरिका के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस टूनामेंट में कुल आठ टीम भाग ले रही है जिन्हे A और B ग्रुप में बांटा गया है। सभी मैच रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में होगा। टूनामेंट का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। युवाओं को खेल के प्रति और प्रेरित करने के लिए सरकार की ओर से मैच स्टेडियम में देखने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

See also  पटना में बदमाशों के साथ पुलिस का एनकाउंटर खत्म, चार अपराधियों को STF ने दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now