प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे की नई तारीख हुई तय, 13 जनवरी को होने वाला दौरा हो गया था कैंसिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2024

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के झारखंड दौरे की नई तारीख तय कर ली गई है। प्रधानमंत्री अब 27 जनवरी को धनबाद के दौरे पर आएंगे। इससे पहले 13 जनवरी को कार्यक्रम होने वाला था लेकिन उसे कैंसिल कर दिया गया था। अब जिला प्रशासन और बीजेपी नई तारीख के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है।
प्रधानमंत्री मोदी धनबाद के सिंदरी स्थित उर्वरक कारखाना हर्ल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी धनबाद हवाई अड्डे पर होगा या बलियापुर हवाई अड्डे पर ये अभी तय नहीं किया गया है। पिछले एक साल में प्रधानमंत्री का ये दूसरा झारखंड दौरा होगा। इससे पहले पीएम मोदी 15 नवंबर को झारखंड आये थे जहां वो बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके जन्मस्थान उलिहातू में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

See also  महाकुंभः पहले ही दिन 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में आस्था की डूबकी, मकर सक्रांति के दिन बढ़ेगी संख्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now