बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आवेदन, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2024

पटना : बिहार सरकार के बड़बोले और अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आवेदन पटना के कोतवाली थाने में दी गई। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।

mantri latter
हिंदू शिवभवानी सेना नाम के संगठन की ओर से कोतवाली थाने में आवेदन दिया गया है। संगठन के अध्यक्ष लव कुमार रूद्र ने कहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री लगातार अपने भाषणों से हिंदू धर्म का अपमान कर रहे है और हिंदूओं की भावनाओं को आहत कर रहे है। उन्होने कहा कि उन्हे मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में बयान दिया था कि मंदिर के बहाने गुलामी के रास्ते पर ले जाया जा रहा है। उससे पहले भी सनातन धर्म को लेकर मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया था जिसके बाद देश भर में उनके बयान का विरोध हुआ था।

See also  झारखंड में अगले दो दिन बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा, फसलों को नुकसान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now