- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

हेमंत सोरेन ने परिसीमन पर JMM सांसदों के साथ की बैठक, ST सीटें बढ़ीं तो करेंगे समर्थन,वरना होगा विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2026

हेमंत सोरेन ने परिसीमन पर JMM सांसदों के साथ की बैठक, ST सीटें बढ़ीं तो करेंगे समर्थन,वरना होगा विरोध

रांचीः परिसीमन बिल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना रुख स्पष्ट करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को सीएम आवास में पार्टी के सभी छह सांसदों के साथ बैठक की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में परिसीमन बिल के प्रावधानों और झारखंड के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को बिल का बारीकी से अध्ययन करने और संसद में पार्टी की रणनीति के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद सांसदों ने स्पष्ट किया कि परिसीमन के दौरान झारखंड में अनुसूचित जनजाति (ST) की सीटों में आनुपातिक रूप से बढ़ोतरी होती है, तो पार्टी को बिल के समर्थन से परहेज नहीं होगा। लेकिन यदि प्रस्तावित व्यवस्था से झारखंड के हित प्रभावित होते हैं या आरक्षित सीटों के प्रतिनिधित्व में अपेक्षित बदलाव नहीं होता है, तो पार्टी इसका विरोध करेगी।

बिल के प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद ही अंतिम फैसला
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि यदि परिसीमन में आनुपातिक रूप से एसटी और एससी सीटों की संख्या बढ़ती है, तो पार्टी बिल का समर्थन करेगी। हालांकि, इसके लिए पहले बिल के प्रावधानों को समझना जरूरी है। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि परिसीमन बिल को विस्तार से देखने की जरूरत है। उन्होंने असम में परिसीमन के दौरान अपनायी गयी व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जिस तरीके से परिसीमन किया गया, वह राज्य और लोगों के हित में नहीं था। झारखंड में भी यदि ऐसी व्यवस्था अपनायी जाती है, तो पार्टी इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जायेगा।

See also  रांची में थाना से 200 मीटर की दूरी पर हुई दो गुटों की भिड़त, जमकर चले लात-घूंसे, बरसते रहे डंडे और कुर्सियां

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने क्या कहा
राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि बिल का प्रारूप हाल ही में पोर्टल पर अपलोड किया गया है और इसकी कॉपी सांसदों के पास उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को इसका गंभीरता से अध्ययन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आनुपातिक रूप से सीटें बढ़ती हैं, तो पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी।अन्य परिस्थितियों में पार्टी विरोध कर सकती है।

संसद में व्यापक चर्चा और कानूनी राय लेने पर जोर
राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है। एसटी सीटों में आनुपातिक बढ़ोतरी होती है, तो पार्टी को परेशानी नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन के जरिये जो व्यवस्था लागू करना चाहती है, उसका झारखंड पर क्या असर पड़ेगा, इसे समझना जरूरी है।उन्होंने कहा कि बिल पर संसद में व्यापक चर्चा होनी चाहिए और विपक्ष के अच्छे सुझावों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। सभी सांसदों को बिल का अध्ययन करने को कहा गया है। इसके अलावा कानूनी राय भी ली जायेगी, ताकि प्रस्तावित प्रावधानों के राज्यहित पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जा सके।

See also  मेधा डेयरी ने बढ़ाएं उत्पादों के दाम, दूध-दही-पनीर हुआ महंगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now