- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

Sudha Milk Price: सुधा दूध हुआ महंगा, जानें किस वैरिएंट पर कितने रुपये बढ़े दाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2026

Sudha Milk Price: सुधा दूध हुआ महंगा, जानें किस वैरिएंट पर कितने रुपये बढ़े दाम

पटना : बिहार के लोगों को महंगाई की मार फिर से पड़ने वाली है। एक दिसंबर से बिहार में सुधा दूध और दुग्ध उत्पादाें के दाम बढ़ जायेंगे। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने सुधा के पाउच दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। एक दिसंबर से पाउच वाले दूध की कीमतों में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही दही, पनीर, घी और मिठाई जैसे अन्य दुग्ध उत्पादों के दामों में भी आंशिक वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई दरें अगले महीने से प्रभावी होंगी।

खास बातें
-सुधा दूध 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा
-दुग्ध उत्पाद भी होंगे महंगे
-एक दिसंबर से लागू होंगी बढ़ी हुई दरें
-कॉम्फेड ने जारी की अधिसूचना
उत्पादन लागत बढ़ने को बताया कारण
कॉम्फेड के सहायक महाप्रबंधक, मार्केटिंग अमरेन्द्र ने बताया कि पिछले कुछ समय से पशु चारा, खल्ली, भूसा और दाना की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा ईंधन, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च भी लगातार बढ़ रहे हैं। उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में यह संशोधन करना अनिवार्य हो गया था। पाउच दूध की बिक्री पर सुधा के खुदरा विक्रेताओं (रिटेलर्स) के मार्जिन को 2.40 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 2.60 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

See also  सरायकेला में अपराधियों ने होटल संचालक पर की फायरिंग, कमर में लगी गोली

किसानों को भी मिलेगा अधिक पैसा
किसानों और विक्रेताओं को भी मिला लाभ कॉम्फेड ने कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ दुग्ध उत्पादक किसानों और खुदरा विक्रेताओं के हितों का भी ध्यान रखा है। ग्रामीण स्तर पर पशुपालकों से खरीदे जाने वाले कच्चे दूध के क्रय मूल्य में 2.26 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

सुधा दूध की बढ़ी हुई कीमतें

क्रम संख्यादूध की किस्मआधा लीटर पुरानी कीमतआधा लीटर नई कीमतएक लीटर पुरानी कीमतएक लीटर नई कीमत
1सुधा गोल्ड₹35₹37₹68₹72
2सुधा स्टैंडर्ड₹31₹33₹60₹64
3सुधा काऊ₹29₹31₹57₹62
4सुधा टोन्ड₹28₹30₹55₹58
5सुधा डबल टोन्ड₹26₹28₹50₹54
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now