- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9097 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शुरुआत, मैट्रिक-इंटर टॉपर होंगे सम्मानित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9097 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शुरुआत, मैट्रिक-इंटर टॉपर होंगे सम्मानित
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल होंगे। वह झारखंड को 9097 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कुल 1643 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क निर्माण की 100 और कल्याण विभाग की 400 योजनाएं शामिल हैं। पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन भी होगा।
खेलगांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री आइसीएसइ, सीबीएसइ और जैक के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में सात आइपीएस समेत 42 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किये जायेंगे। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह और रांची एसएसपी राकेश रंजन समेत 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक प्रदान किया जायेगा।
वहीं, सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज, एटीएस एसपी राजकुमार मेहता, एसपी अभियान (नक्सल) दीपक शर्मा, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार और एआइजी सह डीजीपी के विशेष सहायक दीपक कुमार पांडेय समेत 29 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को झारखंड पुलिस पदक दिया जायेगा।
See also  हेमंत सोरेन के दोनों बेटे ने पिता को दिया स्पेशल गिफ्ट! फादर्स डे पर इमोशनल हुए मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now