RANCHI: रांची में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। तमाड़ के डोड़ेया मोड़ पर NCB और तमाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा नंबर की पिकअप वैन से करीब दो क्विंटल गांजा बरामद किया है।

वाहन खूंटी की ओर से आ रहा था। मौके से चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।







