नक्सलियों का उत्पातः गुमला में लेवी नहीं देने पर हिंडाल्कों के प्रोजेक्ट को बनाया निशाना, जमकर की बमबाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2024

गुमला : इस वक्त की बड़ी खबर गुमला- लोहरदगा बॉडर से आ रही है जहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेनदाग में बॉक्साइट माइंस में नक्सलियों ने जमकर तबाही मचाई। सोमवार देर रात नक्सलियों ने पहले हिंडाल्कों के प्रोजेक्ट पर बमबाजी की फिर वहां काम करे मजदूरों को डराया और धमकाया फिर वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

gumla naxal attack 1

गुमला-लोहरदगा के सतकोनवा सीमा पर हुए नक्सली अटैक में कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। नक्सलियों ने हिंडाल्को प्रोजेक्ट में लगे चार हाईवा, एक ट्रक और एक पिकअप वैन सहित 8 गाड़ियों को फूंक दिया। सुबह सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वो घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पिछले कई दिनों से नक्सली लोहरदगा, गुमला, चतरा के इलाके में लेवी नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। इससे निर्माण कार्य और कई अन्य तरह के प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों और कंपनी के अंदर भय का माहौल बन गया है।

See also  AI Murder Case:चैटजीपीटी के कहने पर मां की कर दी हत्या, कंपनी पर पहली बार हत्या का मुकदमा

naxal gumla

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार 6 माओवादियों ने हिंडाल्कों के बॉक्साइट साइड पर आकर दहशत फैलाया। बमबाजी की, गाड़ियों में आग लगा दी और कंपनी के कर्मचारियों को डराया और धमकाया।

naxal prcha

हिंडाल्को की साइट को निशाना बनाने के बाद नक्सलियों ने वहां पर्चा छोड़कर धमकी दी। पर्चा में माओवादियों ने लिखा उत्खनन करने वाली कंपनी और ठेकेदार होश में आओ। जंगल पहाड़ में उत्खनन करना बंद करो। माइंस एरिया में जनता के मुलभूत समस्याओं को हल करो। आगे घमकी देते हुए माओवादियों ने लिखा कि मशीन से काम को बंद करे और उसके जगह यहां के लोगों को रोजगार दे। जो भी माइंस इस एरिया में चल रहा है वो हमारे संपर्क के बिना काम शुरू रखे है वो बंद कर दे। सबसे आखिर में लिखा गया है कि जो समझते है कि पार्टी खत्म हो गई है वह भूल में नहीं रहे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now