झारखंड में अगले चार दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2024

mausam

रांची : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगा है, हालांकि कही कही 10 जनवरी तक बादल छाये रह सकते है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जनवरी के बाद रांची सहित कुछ जिलों में तापमान गिर सकता है। अगले 4 दिनों में रांची का तापमान 4 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।
इस दौरान कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के दखिणी और मध्य हिस्से को छोड़कर सभी जिलों में सुबह सुबह कोहरा दिख सकता है। अभी राजधानी रांची का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, चार दिनों में इसके 4 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने की उम्मीद है। 10 जनवरी को रांची में बादल छाये रह सकते है, इस दिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। 15 जनवरी यानि मकर संक्रांति के दिन राज्य के कई जिलों में बादल छाएं रह सकते है।

See also  झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के कर्मियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने कई मांगों को माना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now