गुमला में लड़की से बात करने को लेकर विवाद, युवक ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटकर कर दी अधेड़ की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

गुमला में लड़की से बात करने को लेकर विवाद, युवक ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटकर कर दी अधेड़ की हत्या

गुमलाः सदर थाना क्षेत्र के करौंदी नायक टोली में लड़की से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गांव के ही 48 वर्षीय राजू नायक की लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित दुर्गेश नायक फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद से दुर्गेश नायक फरार है। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

मां के सामने करता रहा पिटाई
मृतक की मां रीता देवी के अनुसार, दुर्गेश नायक उनके घर के समीप एक लड़की से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान राजू ने उसे वहां से आगे जाने को कहा। इस बात पर दुर्गेश भड़क गया और राजू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने लाठी-डंडे के अलावा लात-घूंसों से राजू को जमकर पीटा। रीता देवी अपने बेटे को बचाने के लिए लगातार गुहार लगाती रहीं, लेकिन आरोपित ने उनकी बात अनसुनी कर दी। मां का आरोप है कि आसपास लोग मौजूद थे, बावजूद किसी ने राजू को बचाने की पहल नहीं की। मारपीट के बाद गंभीर हालत में राजू को ग्रामीण उनके घर छोड़ गए। देर शाम बेटा अजय नायक घर पहुंचा तो पिता की बिगड़ती हालत देखकर उन्हें तत्काल गुमला सदर अस्पताल ले गया। यहां उपचार के दौरान सोमवार रात राजू ने दम तोड़ दिया।

See also  रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और कपड़े बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now