देवघर से लौट रहे टाटा मोटर्स कर्मी पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचे नितेश पाठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

देवघर से लौट रहे टाटा मोटर्स कर्मी पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचे नितेश पाठक

दुमका : झारखंड के दुमका जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। सरैयाहाट थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन राउंड गोलियां चलने से कार सवार टाटा मोटर्स के कर्मी नितेश पाठक बाल-बाल बच गए। एक गोली उन्हें छूकर निकल गई, जबकि कार का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, नितेश पाठक अपने साथी पंकज मिश्रा के साथ देवघर से कार में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कोठिया-सहारा मुख्य मार्ग पर मोड़ियार गांव के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनकी कार का पीछा करते हुए अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले में एक गोली नितेश को छूकर निकल गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, अचानक हुई फायरिंग से कार में सवार दोनों लोग दहशत में आ गए।

See also  ट्रेन में कपल ने सारी हदें की पार, खुलेआम की अश्लील हरकत, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

घटनास्थल से मिला गोली का खोखा
वारदात की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नितेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान गोली का एक खोखा बरामद किया है। नितेश देवघर स्थित टाटा मोटर्स में ईडीपी पद पर कार्यरत हैं।

हमले की वजह तलाश रही पुलिस
थाना प्रभारी अनुज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कार पर फायरिंग की है। पुलिस हमलावरों की पहचान, घटना के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल बाइक का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now