एक लाख इनामी महिला नक्सली विनीता भारती गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा गया था पति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2026

एक लाख इनामी महिला नक्सली विनीता भारती गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा गया था पति

डेस्कः बिहार एसटीएफ को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की विशेष टीम और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली विनीता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनीता उर्फ प्रतिमा उर्फ कल्पना को गिरफ्तार किया गया है।

bh pat 02 stf pkg bh10074 23112026171724 2311f 1795434444 102

गिरफ्तार महिला नक्सली मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के महुली गांव की रहने वाली है और उसका वर्तमान पता दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र का लालपुर शिवराम है। जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ काफी समय से महिला नक्सली की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।

इसके लिए विशेष टीम गठित की गई थी. इसी दौरान उसके ठिकाने के संबंध में सूचना मिलने पर एसटीएफ और बेगूसराय जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान उसे बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम बाथौली से गिरफ्तार किया गया।

28177349 stf naxal arrestss

कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रही गिरफ्तार महिला नक्सली विनीता भारती मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच मामलों में वांछित थी। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

See also  धनबाद में पानी की समस्या को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसा का रूप,घर-दुकान में तोड़फोड़, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त

बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी अभियान की ओर से 4 मई 2026 को बिनीता भारती की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पति था नॉर्थ बिहार का जोनल कमांडर
विनीता भारती का पति अमरलाल देव उर्फ नारायण राम उर्फ नकुल भी सक्रिय नक्सली था। वह नॉर्थ बिहार के हथियारबंद नक्सली दस्ते का जोनल कमांडर बताया जाता था। वर्ष 2020 में पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई थी।पति की मौत के बाद भी विनीता भारती के नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

STF की इस कार्रवाई को बिहार में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।पुलिस अब गिरफ्तार महिला नक्सली से पूछताछ कर उसके संपर्कों, संगठन में भूमिका और अन्य मामलों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

See also  आरके सिंह को बीजेपी ने किया निलंबित, 62,000 करोड़ के घोटाले का लगाया था आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now