गिरिडीहः रविवार देर रात गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर (मधुबन) में भीषण सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गुजरात के सूरत से करीब 50 जैन तीर्थयात्रियों को लेकर सम्मेद शिखरजी से दर्शन कर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई।

CRPF कैंप के पास पेड़ से टकराकर पलटी बस
मिली जानकारी के अनुसार, जैन तीर्थयात्रियों से भरी धर्मवीर नामक यात्री बस देर रात मधुबन से टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान CRPF कैंप के समीप चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
10 बसों में मौजूद थे, दर्शनार्थी
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी दर्शनार्थी गुजरात के सूरत के रहने वाले थे जो कि कोरिया मंदिर में ठहरे हुए थे। ये लोग रात 10 बजे के आसपास 8, 10 बसों से टाटा रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले हुए थे। सुबह गुजरात के लिए इनकी ट्रेन थी। इनमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मधुबन पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में पति-पत्नी हैं जो कि बस में आगे बैठे हुए थे। सभी को पुलिस की मदद से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया और जो घायल थे उनको अस्पताल भेज दिया गया।
VIDEO | Jharkhand: Two Jain pilgrims killed, over a dozen injured as bus carrying 50 pilgrims from Surat overturns into ditch in Giridih.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/JRLfJ4zFRH
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2026
मरने वाले पति-पत्नी
इस हादसे में अपनी जान गवाने वालों में पति-पत्नी हैं। दोनों बस के केबिन में बैठे हुए थे। जब बस अनियंत्रित होई तो पति-पत्नी की जान चली गई। मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर झारखंड पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।





