पलामू ने 44.9 डिग्री के साथ गर्मी का तोड़ा रिकार्ड, रांची के लोगों को आज मिलेगी गर्मी से राहत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2026

पलामू ने 44.9 डिग्री के साथ गर्मी का तोड़ा रिकार्ड, रांची के लोगों को आज मिलेगी गर्मी से राहत

रांचीः झारखंड में भीषण गर्मी का दौड़ जारी है। रविवार को पलामू ने गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। मेदिनीनगर का तापमान 44.9 डिग्री दर्ज किया गया जो झारखंड में सबसे अधिक है।इससे पहले 2024 के मई महीने में पलामू में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। पलामू के इलाके में 2020 के बाद से लगातार औसत तापमान बढ़ रहा है। अप्रैल के महीने में पलामू के इलाके में औसत तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। 2020 से पहले पलामू में अप्रैल के महीने में औसत तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था।
वहीं राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार को तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार, दो मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण 27 अप्रैल से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।
रविवार को रांची का तापमान फिर 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। राज्य के 10 जिलों में राजधानी में कम तापमान दर्ज किया गया। पलामू 44.9 के साथ सबसे गर्म रहा। सरायकेला का तापमान 42.5, पूर्वी सिंह भूम का 41.9 तथा गुमला का 40.4 डिग्री सेल्सिय रहा। वहीं बोकारो का 35.2 और जमशेदपुर का 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। संताल परगना के जिलों का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा।
किस क्षेत्र में कब क्या स्थिति रहेगी
27 अप्रैलः संताल परगना और रांची, बोकारो, हजारीबाग में ओलावृष्टि, गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की संभावना है।
28 और 29 अप्रैलः रांची और कोल्हान के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात का अनुमान है।
30 अप्रैलः पूरे झारखंड में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात का पूर्वानुमान है।
01 और 02 मईः पूरे झारखंड में मेघ गर्जन के साथ हवाएं चलने और वज्रपात का अनुमान है।

See also  JPSC-JSSC Reform Manch की सरकार को चेतावनी, 18 तक मांगें नहीं मानीं तो 20 अगस्त को CM आवास घेरेंगे छात्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now