पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक पोस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक पोस्ट

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन से अर्जुन मुंडा गहरे शोक में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मां को जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

arjun munda 1795397079957

अर्जुन मुंडा ने लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”

उन्होंने अपनी मां के निधन पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि उनकी पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। मां के निधन की खबर से उनके परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

See also  Hormuz Crisis:दुबई के अस्पताल में पड़ा है कैप्टन राकेश रंजन का शव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय से किया संपर्क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now