सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जाना हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2026

सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जाना हाल

सारण: सोनपुर से BJP विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत शनिवार (21 नवंबर) की रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। विधायक के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही सारण सहित राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जाना हाल
विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सोनपुर के साथ सारण जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अस्पताल में जुटे समर्थक और शुभचिंतक
विधायक जनक सिंह, रणधीर सिंह, राजेश सिंह समेत कई विधायक अस्पताल पहुंचकर विनय कुमार सिंह का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की। अस्पताल परिसर में विधायक को चाहने वालों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटी रही। उनके समर्थक लगातार स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। अचानक तबीयत बिगड़ने से समर्थकों में बेचैनी है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

See also  गुमला में छठी क्लास की छात्रा से गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट, रिम्स में इलाज के दौरान मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now