पलामू में तिलक समारोह से लौट रही बाराती कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2026

पलामू में तिलक समारोह से लौट रही बाराती कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर

पलामू : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बिसफुट्टा पुल के पास शुक्रवार देर रात बाराती कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी सरजू पाल के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पाल के रूप में हुई है।

स्वजनों के अनुसार, कार सवार सभी छह लोग नावाबाजार थाना क्षेत्र के रबदा गांव से सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटने के दौरान बिसफुट्टा पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया।

See also  मंत्री इरफान अंसारी ने DGP के सामने कह दिया साफ-साफ, 'ड्रग्स कहां मिलता हैं बच्चों को पता है लेकिन पुलिस को नहीं'

वहीं, पांच अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now