Lohardaga में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, लोहरदगा-कुजरा पथ में रेलवे पुल के समीप की घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2026

Lohardaga में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, लोहरदगा-कुजरा पथ में रेलवे पुल के समीप की घटना

Lohardaga: लोहरदगा-कुजरा पथ में सदर थाना क्षेत्र के शंख मोड़ रेलवे ब्रिज के समीप शुक्रवार को पिकअप वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 55 वर्षीय मजदूर सिद्दीक अंसारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा गांव निवासी स्वर्गीय सुभान अंसारी के पुत्र सिद्दीक अंसारी के रूप में हुई है। वह ईंट भट्ठा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सिद्दीक अंसारी साइकिल से अपने गांव से लोहरदगा पतरटोली की ओर कुछ सामान खरीदने आ रहे थे।

इसी दौरान लोहरदगा-कुजरा पथ पर शंख मोड़ रेलवे ब्रिज के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद पिकअप चालक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिद्दीक अंसारी को तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  बिहार STF ने पांडव सेना का सरगना संजय सिंह को किया गिरफ्तार, 26 संगीन मामलों का है आरोपित

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन और गांव के काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। सिद्दीक की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now