अकवान चक्रवात ने बदला रूट, झारखंड में 50 किमी की गति से चलेगी हवा, बारिश को लेकर येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2026

अकवान चक्रवात ने बदला रूट, झारखंड में 50 किमी की गति से चलेगी हवा, बारिश को लेकर येलो अलर्ट

रांचीः चक्रवाती तूफान अकवान ने गुरुवार को रास्ता बदल लिया। अब यह ओडिशा के रास्ते परिश्चम बंगाल की तरफ छत्तीसगढ़ की ओर जाने के बजाय सीधे उत्तर की ओर आ रही है। इसके कारण झारखंड-बिहा और बंगाल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

चक्रवाती तूफान अकवान के कारण शुक्रवार को झारखंड में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बारिश भी हो सकती है। इसके कारण 21 नवंबर को सभी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही पारा गिरने से ठंड भी बढ़ेगी। राजधानी रांची में शुक्रवार अहले सुबह से ही हल्की बारिश होनी शुरु हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, शुक्रवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में बादल छाये रहेंगे। इसके अलावा बोकारो और धनबाद के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मध्यम दर्जे की बारिश भी संभव है। संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

See also  नेतरहाट प्रवेश प्रारंभिक परीक्षा में 493 सफल, EWS श्रेणी में सीटें खाली

21 नवंबर को संताल परगना में बारिश के आसार
21 नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में भी बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजधानी रांची में शुक्रवार व शनिवार तक सामान्यत: बादल छाए रहेंगे।इस दौरान दो या अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

– 20 नवंबर: अधिकतम 23 और न्यूनतम 17 डिग्री।
– 21 नवंबर: अधिकतम 23 और न्यूनतम 17 डिग्री।
– 22 नवंबर: बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश, तापमान 26 और 16 डिग्री रहने का अनुमान।
– 23 नवंबर: आंशिक बादल रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश के बाद बढ़ेगा ठंड का एहसास
मौसम में बदलाव के कारण राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ेगा। 24 और 25 नवंबर की सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है।

See also  विधानसभा में आज विश्वासमत पेश करेंगे हेमंत सोरेन, दोपहर में होगा कैबिनेट का विस्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now