निशा भगत सुसाइड केसः CBI ने तत्कालीन पिठौरिया थानेदार से पूछा- निशा की मौत के दिन क्या कार्रवाई की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

निशा भगत सुसाइड केसः CBI ने तत्कालीन पिठौरिया थानेदार से पूछा- निशा की मौत के दिन क्या कार्रवाई की

रांचीः आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई की टीम ने पिठौरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पांडेय से पूछताछ की। अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया और घटना के दिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर शुरुआती जांच तक कई अहम जानकारियां जुटाई। सतीश पांडेय को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। रांची में पिछले कुछ दिनों से कैंप कर रही CBI टीम के वरिष्ठ अधिकारी प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को दिल्ली लौटेंगे।

पूछताछ में सीबीआई ने चार प्रमुख बिंदुओं पर जवाब मांगे। पहला, छह नवंबर को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम कितनी देर में मौके पर पहुंची और वहां क्या कार्रवाई की गई। दूसरा, घटनास्थल से जब्त भौतिक और डिजिटल साक्ष्यों को किस तरह सुरक्षित रखा गया। तीसरा, शुरुआती जांच की केस डायरी में दर्ज तथ्यों और गवाहों के बयानों में कितनी पारदर्शिता बरती गई। चौथा, मौत के ठीक पहले निशा के फोन कॉल व थाने में दर्ज उनकी शिकायतों पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की थी।

See also  लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मयंक सिंह का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण

आरोपियों के ठिकानों से जब्त डिजिटल उपकरणों की जांच
इससे पहले सीबीआई नामजद आरोपी ज्योत्स्ना केरकेट्टा और अजय तिर्की से भी घंटों पूछताछ कर चुकी है। दोनों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये थे। इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच करायी जा रही है। इनके जरिये कॉल डिटेल्स, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की जायेगी। इसके अलावा सीबीआई टीम ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कर मामले के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की।

कई यूट्बर्स को भी नोटिस
सीबीआई ने रांची में कई यूट्यूबर्स को भी नोटिस किया है। यूट्यूबर्स से निशा भगत व उनके खिलाफ हुई बयानबाजी से जुड़ी खबरों व उसके रॉ फूटेज की मांग की गई है। सीबीआई ने तकरीबन एक दर्जन से अधिक यूट्यूब चैनलों को चिन्हित किया है, जहां इस विवाद से संबंधित खबरें चली थीं। ऐसे में सभी को जानकारी देने के लिए नोटिस किया गया है। गौरतलब है कि निशा भगत ने 6 नवंबर को फेसबुक लाइव के दौरान खुदकुशी कर ली थी। सीबीआई की टीम घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन को रिक्रिएट कर चुकी है। आरोपी अजय तिर्की व ज्योत्सना केरकेट्टा के आवास पर सर्च व उनके पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई ने दोनों के मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं।

See also  बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now