दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्धीकी पर लगाया बदतमीजी का आरोप, कहा- “न बात करने की तमीज है, और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2026

डेस्कः बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी है। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को किसी बुरे सपने (नाइटमेयर) जैसा बताया है। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीधे नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा “बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड अलग लेवल का”।

दीया के इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने गुस्से के पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने व्यवहार, बयानों या निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आए हों।

dia mirza

2017 में अपनी आत्मकथा ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ वापस लेने से लेकर चित्रांगदा सिंह के फिल्म छोड़ने, पत्नी आलिया के साथ कानूनी जंग तक, नवाजुद्दीन का करियर उपलब्धियों के साथ-साथ बड़े विवादों से भी घिरा रहा है।

See also  दुमका के बासुकीनाथ बस स्टेंड पर पांच बसों में लगी आग, जलकर हुआ खाक

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ऑफेंसिव कैरेक्टर
दीया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘इनके साथ काम करना एक बुरा सपना था! ना बात करने की तमीज है, और एटीट्यूड अलग ही लेवल का! बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर! @nawazuddin._siddiqui.” एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में नवाज़ुद्दीन को टैग किया, लेकिन कोई और एक्सप्लेनेशन नहीं दिया। अभी तक, उनके अचानक कमेंट के पीछे का कारण पता नहीं चला है।

screenshot 2026 11 18 120347 1794993157834

नवाज ने खाली कुर्सी की तस्वीर से दिया जवाब
दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, “नाइटमेयर टू वर्क विद! बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर! “।
दीया की इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक खाली कुर्सी दिखाई दे रही थी और इसके कैप्शन में लिखा था, “एक ओंकार! नानक देव जी”। नवाज की इस प्रतिक्रिया को दीया की पोस्ट के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

See also  हजारीबाग में ACB की कार्रवाई, पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

28135653 th1

क्या है दोनों के पोस्ट के मायने?
दीया मिर्जा के पोस्ट पर अब कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। ज्यादातर यूजर्स ने इस दीया और नवाज का फिल्म पीआर स्टंट बताया है। इस पर एक यूजर ने लिखा है, ये भी पीआर होगा, आजकल सब वही हो रहा है’। दूसरे यूजर ने लिखा है, रिलेक्स दोस्तों, यह भी एक तरह से फिल्म का प्रमोशन है’। तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या तुम मजाक कर रही हो? चौथा यूजर लिखता है, ‘प्रमोशन करने का स्टाइल थोड़ा अलग है’। कुल मिलाकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दोनों स्टार का फिल्म प्रमोशन स्टंट बताया है। कहा जा रहा है कि नवाज और दीया एक सीरीज में साथ में काम कर रहे हैं, हालांकि इस सीरीज के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now