चतरा: NTPC की निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट साइट पर बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत की खबर; हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2026

टंडवा में निर्माणाधीन CHP-JH-1 साइट पर दुर्घटना, तीन लोगों की मौके पर मौत और दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; आधिकारिक पुष्टि का इंतजार।

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में NTPC की निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट परियोजना की साइट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी और सूत्रों के हवाले से इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना की चपेट में एक स्थानीय कामगार के भी आने की सूचना है।

यह हादसा NTPC की कन्वेयर बेल्ट परियोजना के तहत थॉयसन कंपनी द्वारा निर्माण कराए जा रहे CHP-JH-1 लोकेशन साइट पर हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मृतकों की संख्या और हादसे के कारणों को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  कल्पना को हराने के लिए बीजेपी ने खोल दिए सारे मोर्चे, गांडेय में पार्टी के दिग्गजों का जुटान

हेमंत सोरेन जताया शोक, जांच के आदेश

स्ट्रक्चर की तकनीकी खामियों को लेकर उठ रहे सवाल

हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि निर्माणाधीन स्ट्रक्चर के डिजाइन में पहले भी तकनीकी खामियां सामने आई थीं। इसके बावजूद कथित तौर पर इन समस्याओं को नजरअंदाज कर निर्माण कार्य जारी रखा गया।स्थानीय लोगों ने NTPC प्रबंधन और निर्माण कार्य करा रही थॉयसन कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि पहले सामने आई तकनीकी खामियों की गंभीरता से जांच की गई होती, तो संभव है कि इस तरह की दुर्घटना को टाला जा सकता था।

See also  चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

कंपनी के प्रभारी ने क्या कहा?

इस मामले में थॉयसन कंपनी के प्रभारी डी.के. सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह छुट्टी पर हैं। संबंधित कर्मचारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने के कारण उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर में तकनीकी खामियों को लेकर जो चर्चाएं हो रही हैं, उनकी वास्तविकता गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल इस गंभीर दुर्घटना को लेकर NTPC प्रबंधन और संबंधित कंपनी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। हादसे में कितने लोग घायल हुए, मृतकों की पहचान क्या है और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now