डेस्कः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। कुलगाम जिले में बुधवार (18 नवंबर) तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, इसी दौरान लतीफ मारा गया। लतीफ कुलगाम नवपुरा CRPF हमले में शामिल था जिसकी तलाश की जा रही थी।

#WATCH जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ पर SSP कुलगाम अनायत अली चौधरी ने कहा, "हमें जो जानकारी मिली थी उसके हिसाब से उचित योजना और समन्वित प्रयास के साथ सभी सुरक्षा बल से मिलकर इलाको को घेराबंदी किया गया है। यहां एक लोकल आतंकवादी जिसका नाम शायद लतीफ है वो यहां है। उसको हमने बहुत कोशिश की कि वो आत्मसमर्पण कर दे लेकिन वो नहीं माना और वो मस्जिद में जाकर घुस गया। उसके बाद भी हम काफी प्रयास कर रहे थे कि वो आत्मसमर्पण कर दे लेकिन वो नहीं माना और उसके बाद करीब देर रात 2:45 बजे उसने सुरक्षाबल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया....हम जल्द आतंकवादी को मार गिराएंगे।"
(सोर्स: एसएसपी कार्यालय)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2026
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान चलाया था। इसी बीच सुरक्षा बलों का सामना एक आतंकवादी से हो गया.मंगलवार देर रात खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (cordon-शुरू किया था। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 4 बजे जंगलपोरा इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई।
आतंकी ने आत्मसमर्पण करने से किया इनकार
अधिकारियों के अनुसार, इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट की मौजूदगी का पता चला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने यह अभियान चलाया। पूरे इलाक की घेराबंदी की की गई। आतंक भट मस्जिद में फंसकर रह गया. उससे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया।
मुठभेड़ में मारा गया लतीफ भट
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी जंगलपोरा की एक मस्जिद के अंदर फंसा था। सुरक्षा बलों ने उससे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है, लेकिन उसने अब तक ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और आखिर में लतीफ भट मारा गया।
सोमवार को उमर निसार डार हुआ ढेर
इससे पहले सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के लारू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी के मारा गया था, जबकि एक आतंकी घायल हो गया था। मारे गए आतंकी की पहचान उमर निसार डार के तौर पर हुई थी। जो LeT कमांडर लतीफ अहमद भट का साथी था और हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) में शामिल हुआ था। इस मुठभेड़ में लतीफ भट जख्मी हो गया था।
CRPF को बनाया था निशाना
11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपुरा मीर बाजार में हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस हमले में सी तीन जवान घायल हो गए थे।उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाज़ार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी (निगरानी) की, ताकि वह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए टारगेट तय कर सकें और योजना बना सकें। 11 नवंबर को, उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर हमला किया और फिर वहां से भाग गए।
CCTV में कैद हुए आतंकी
10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज की जांच के दौरान, सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि उमर निसार डार और लश्कर कमांडर लतीफ भट, उन जगहों पर लगे कई CCTV कैमरों में कैद हुए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। पहले निसार डार मारा गया वहीं अब लतीफ भट भी ढेर हो गया।






