Breaking News: हजारीबाग में महिला बैंककर्मी ने ली अपनी जान, आखिरी संदेश में पति और माता-पिता से मांगी माफी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2026

hazaribagh
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। लोहसिंघना थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला बैंककर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रामगढ़ जिले के कुजू निवासी प्रिया कुमारी (30 वर्ष), पति अतुल कुमार के रूप में हुई है। वह एक निजी बैंक में इंश्योरेंस एडवायजर के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से प्रिया कुमारी का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। वहीं, पति अतुल कुमार के नाम लिखे संदेश में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा है कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। थाना प्रभारी के अनुसार, सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान मृतका की डायरी से कराया गया है। शुरुआती जांच में दोनों की लिखावट एक जैसी पाई गई है।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना, असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से नहीं बनी बात

चार साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के पति अतुल कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन भी मिला है। हालांकि, मोबाइल पासवर्ड से लॉक होने के कारण फिलहाल उसे खोला नहीं जा सका है। पुलिस मोबाइल और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now