डेस्कः चार दिवसीय छठ महापर्व की शुक्रवार से शुरूआत हो गयी है। महापर्व को लेकर व्रतियों और उनके घरों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को नहाय-खाय का अनुष्ठान होगा। इसके बाद व्रती अलहे सुबह पूजा घरों की साफ-सफाई करेंगी और स्नान-ध्यान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ देकर महापर्व के निर्विध्न संपन्न होने की कामना करेंगी। इस अवसर पर घरों में कद्दू की सब्जी, भात, दाल सहित अन्य पकवान तैयार किये जाते है। इन्हें सबसे पहले भगवान को अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती स्वयं प्रसाद ग्रहण करती है और उस प्रसाद का वितरण करती है। इस दिन शाम 06.13 मिनट तक चतुर्थी तिथि है।
वहीं शनिवार को महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा। इस दिन व्रती दिन भर उपवास रखेंगी। शाम में खरना की पूजा करेंगी। इसके लिए दिन में भगवान के प्रसाद के रूप में खीर, रोटी सहित अन्य पकवान तैयार किये जायेंगे। शाम में सूर्यास्त के बाद पूजा शुरू होगी। पूजा के बाद व्रती भगवान को नैवेद्य अपिर्तत करेंगी, इसके बाद सबकी मंगलकामना के लिए प्रार्थना कर स्वयं प्रसाद ग्रहण करेंगी और प्रसाद स्वरूप इसका वितरण करेंगी। इस अनुष्ठान के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा।
छठ पूजा 2026: शुभ तिथि, सूर्योदय और सूर्यास्त का सटीक समय
छठ पूजा की तिथि: रविवार, 15 नवंबर 2026
छठ पूजा के दिन सूर्योदय का समय: सुबह 06:44 बजे
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त का समय: शाम 05:27 बजे
षष्ठी तिथि का आरंभ: 14 नवंबर 2026 को रात 11:23 बजे से
षष्ठी तिथि की समाप्ति: 16 नवंबर 2026 को सुबह 02:00 बजे तक
नहाय-खाय से शुरुआत और कद्दू-भात खाने का विशेष महत्व
संध्या अर्घ्य: अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान
छठ पूजा के तीसरे दिन यानी षष्ठी तिथि को शाम के समय डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती अपने परिवार के साथ सूप और दउरा में ठेकुआ, फल और पूजा सामग्री लेकर पास के घाट पर पहुंचते हैं। सभी लोग पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित करते हैं तथा सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।सूर्य देव की उपासना की यह परंपरा बताती है कि ढलते हुए सूर्य का नमन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उगते सूर्य का। घाटों पर इस समय बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।
उषा अर्घ्य और व्रत पारण के साथ महापर्व का समापन
महापर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी सप्तमी तिथि की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे उषा अर्घ्य कहते हैं। व्रती तड़के ही घाट पर पहुंच जाते हैं और जल में खड़े होकर सूर्य देव के निकलने का इंतजार करते हैं। जैसे ही भगवान सूर्य की लालिमा दिखाई देती है, उन्हें जल और दूध से अंतिम अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद छठी मइया से पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है और प्रसाद बांटने के बाद व्रती जल ग्रहण करके अपने कठिन व्रत का पारण करते हैं। इस प्रकार श्रद्धा और नियम से किया गया यह महापर्व पूरा होता है।
छठ महापर्व का महत्व
धर्मशास्त्रों के अनुसार चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को छठ पूजा, छठी माई पूजा, डाला छठ, सूर्य षष्ठी पूजा और छठ पर्व के नामों से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व सूर्य देव की उपासना के लिए मनाया जाता है। ताकि परिवारजनों को उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इसके अलावा संतान के सुखद भविष्य के लिए भी इस व्रत को रखा जाता है। कहते है छठ पर्व का व्रत रखने से नि:संतानों को संतान भी प्राप्त हो जाती है। इसके अतिरिक्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी छठ माई का व्रत रखा जाता है। यह महापर्व चार दिनों का होता है। जिसे नहाय खाय, लोहंडा या खरना, संध्या अर्ध्य और उषा अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है।






