- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

चतरा में आम्रपाली कोल परियोजना के कैंप पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग के नाम से पोस्टर छोड़कर फरार हुए अपराधी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

चतरा में आम्रपाली कोल परियोजना के कैंप पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग के नाम से पोस्टर छोड़कर फरार हुए अपराधी

चतरा : जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। रंगदारी को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने होंहे रोड स्थित पीओ कार्यालय के सामने संचालित एबीएस ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कैंप कार्यालय पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की।

WhatsApp Image 2026 11 12 at 1.27.43

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार एबीएस कंपनी एनसीसी कंपनी के पेटी कान्ट्रैक्ट पर आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रही है। इसी ट्रांसपोर्टिंग कार्य को लेकर रंगदारी की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। मांग पूरी नहीं होने पर अपराधियों ने कैंप कार्यालय को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2026 11 12 at 1.27.43 PM

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी नकाबपोश थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर पोस्टर छोड़कर फरार हो गए। पोस्टर पर राहुल दुबे गैंग का नाम होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना में इस संगठन की वास्तविक संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोल कारोबारी बिंदेश्वर उर्फ बिंदु गंझू को कथित तौर पर रंगदारी के लिए धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी। वहीं, छोड़े गए पर्चे में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े अर्श और आदित्य का भी जिक्र होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि संभावित स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

See also  जमशेदपुर में CNG पाइप फटने से कर्मचारी की मौत, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना,PESO टीम जांच में जुटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now