- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

JAC ने बढ़ाया मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क, दो साल में 40 % बढ़ोतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

JAC ने बढ़ाया मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क, दो साल में 40 % बढ़ोतरी

रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा- 2027 के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित अलग-अलग शुल्क में बढ़ोतरी की है। जैक ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस बार शुल्क में 120 रुपये की वृद्धि की गयी है। जैक ने लगातार दूसरे वर्ष परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की है। पिछले दो वर्षों में परीक्षा शुल्क में 40 % तक की वृद्धि हो चुकी है। जैक ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले रेगुलर और प्राइवेट, दोनों श्रेणियों के परीक्षार्थियों का शुल्क बढ़ाया है।

12 नवंबर से परीक्षा फॉर्म जमा होंगे
जैक ने पिछले वर्ष परीक्षा शुल्क के अलावा पंजीयन समेत अन्य सभी प्रकार के शुल्क में भी बढ़ोतरी की थी। इस संबंध में पूछे जाने पर जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने कहा कि फिलहाल कार्यालय बंद है। इसलिए शुल्क वृद्धि के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में प्रति वर्ष लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। इनमें मैट्रिक में लगभग 4.25 लाख और इंटर में लगभग 3.25 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं। सामान्यतः ये विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा फॉर्मजमा करने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी।परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक फॉर्मजमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 4 दिसंबर तक जमा किया जा सकेगा।परीक्षा फॉर्मजैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा होगा।मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

See also  बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी
मैट्रिक में छात्राओं को अब न्यूनतम 1,100 व 1,300 रुपये और अधिकतम 1,600 व 1,800 रुपये तक देना होगा शुल्क।
सामान्य वर्ग व ईडब्ल्यूएस के छात्रों को बिना विलंब शुल्क के 1,300 और विलंब शुल्क के साथ 1,800 रुपये देने होंगे।
ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम शुल्क 1,300 और अधिकतम 1,600 रुपये होगा।
इंटर में छात्राओं के लिए 1,220 से लेकर अधिकतम 2,020 रुपये तक परीक्षा शुल्क इंटर में सामान्य वर्ग व ईडब्ल्यूएस के छात्रों को बिना विलंब शुल्क के 1,520 व विलंब शुल्क के साथ 2,020 रुपये देने होंगे।

इस तरह बढ़ा मैट्रिक परीक्षा का शुल्क

विद्यार्थी श्रेणी202520262027
रेगुलर छात्रा₹740₹980₹1,100
ओबीसी, एससी, एसटी छात्र₹740₹980₹1,100
सामान्य व ईडब्ल्यूएस छात्र₹940₹1,180₹1,300
प्राइवेट छात्रा₹940₹1,180₹1,300
प्राइवेट छात्र₹940₹1,180₹1,300

इस तरह बढ़ा इंटर परीक्षा का शुल्क

विद्यार्थी श्रेणी202520262027
रेगुलर छात्रा₹910₹1,100₹1,220
ओबीसी, एससी, एसटी छात्र₹910₹1,100₹1,220
सामान्य व ईडब्ल्यूएस छात्र₹1,210₹1,400₹1,520
प्राइवेट छात्रा₹1,210₹1,400₹1,520
प्राइवेट छात्र₹1,210₹1,400₹1,520

(नोट: ये शुल्क बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने पर लागू होंगे। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने पर सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क से ₹500 अतिरिक्त देने होंगे।)

See also  गांव की सरकार : गोंदलपुरा में आज भी सुविधाओं का घोर अभाव, भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा, बदलाव चाह रहे ग्रामीण

उठ रहे हैं सवाल, क्योंकि…
1. वर्ष 2026 में जैक ने नौवीं, 11वीं, मदरसा, मध्यमा, मैट्रिक, इंटर और शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षाओं के विभिन्न मदों के शुल्क में बढ़ोतरी की थी।
2. पिछले वर्षपरीक्षा शुल्क में लगभग 30 से 32 फीसदी तक की वृद्धि की गयी थी। उस समय एक वर्ष में हुई इतनी बड़ी शुल्क वृद्धि को जैक के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताया गया था।
3. इसके बावजूद वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं के शुल्क में एक बार फिर वृद्धि कर दी गयी। लगातार दूसरे वर्ष शुल्क बढ़ाये जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
4. सवाल उठ रहा है कि पिछले वर्ष इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बाद महज एक साल के भीतर फिर से शुल्क बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now