- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

जामताड़ा में पांच आदिवासी महिलाओं से ठगी, ऋण माफी और सिलाई मशीन का दियाने का दिया झांसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

जामताड़ा में पांच आदिवासी महिलाओं से ठगी, ऋण माफी और सिलाई मशीन का दियाने का दिया झांसा

जामताड़ा : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी गांव की पांच आदिवासी महिलाएं ऋण माफी और सिलाई मशीन की झांसा में आकर ठगी की शिकार हो गईं। आरोप है कि एक महिला और एक पुरुष दलाल ने स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की जामताड़ा शाखा से ग्रुप लोन दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 42 हजार रुपये ठग लिए। इस तरह पांचों महिलाओं से कुल 2.10 लाख रुपये की ठगी की गई। अब वित्तीय संस्थान की ओर से ऋण चुकाने का नोटिस मिलने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से न्याय और ठगी की राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

ठगी की शिकार महिलाओं में पूर्णिमा मुर्मू, सविता सोरेन, फूलमणि मरांडी, कल्पना सोरेन और मनि हेम्ब्रम शामिल हैं। पूर्णिमा मुर्मू ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष दलाल उनके गांव पहुंचे थे। दोनों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की जामताड़ा शाखा से पांच महिलाओं का समूह बनाकर प्रत्येक को 50 हजार रुपये का ऋण दिलाया जाएगा। कुल ढाई लाख रुपये का ऋण मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि ऋण पूरी तरह माफ हो जाएगा और इसकी किस्त चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही प्रत्येक महिला को उपहार के रूप में सिलाई मशीन भी दी जाएगी। दलालों के झांसे में आकर महिलाओं ने 30 सितंबर को ऋण के लिए आवेदन किया। दुर्गापूजा के आसपास ऋण की राशि स्वीकृत होने के बाद दोनों दलाल महिलाओं को लेकर जामताड़ा शाखा पहुंचे। वहां पांचों महिलाओं ने अपने-अपने खाते से 50-50 हजार रुपये की निकासी की। आरोप है कि इसके बाद दोनों दलालों ने प्रत्येक महिला से 42 हजार रुपये ले लिए।

See also  हेमंत सोरेन को नहीं मिली झारखंड हाईकोर्ट से जमानत,चाचा के श्राद्ध में शामिल होने के लिए एक दिन की परोल

महिलाओं को बताया गया कि शेष आठ हजार रुपये सिलाई मशीन खरीदने के लिए रख लें। ऋण माफ होने की बात कहकर उन्हें घर भेज दिया गया। कुछ समय बाद जब वित्तीय संस्थान की ओर से ऋण की किस्त जमा करने का नोटिस मिला तो महिलाएं परेशान हो गईं। जानकारी लेने पर पता चला कि ऋण माफ नहीं हुआ है, बल्कि उन्हें अगले दो वर्षों तक इसकी किस्त चुकानी होगी। इसके बाद महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पूर्णिमा मुर्मू ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर जामताड़ा के मेंझिया निवासी ममता सोरेन और उसके साथ आए धनबाद जिले के गोविंदपुर निवासी मोहम्मद फैजान पर ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं ने प्रशासन से दोनों आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। इधर, थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि इस संबंध में थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

See also  तीन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बनेंगे झारखंड हाईकोर्ट के नये जज, कॉलेजियम को सिफारिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now