- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

पटना में युवक की हत्या से सनसनी, घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

पटना में युवक की हत्या से सनसनी, घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

पटनाः राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित सिमरी गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक ड्राइवर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक सिमरी गांव में एक किराये के मकान में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां मामले की जांच में जुट गई है।

पटना में ड्राइवर की हत्या
इस वारदात में जान गंवाने वाले मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और पिछले दो सालों से सिमरी गांव के ही एक किराए के मकान में अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ रहता था। मूल रूप से उसका निकाह 10 साल पहले नेहा परवीन के साथ हुआ था जिससे उसके दो बेटे हैं। हालांकि हत्या का मुख्य कारण अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि इरफान इमाम के परिवार में आपसी विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अपने परिवार को लेकर किराए पर रहता था।

See also  रांची में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, उपायुक्त ने फीस वृद्धि पर लगाई रोक, उल्लंघन पर 2.5 लाख तक जुर्माना

पहले भी हुआ था हमला
मृतक की पत्नी नेहा परवीन ने बताया कि एक महीने पहले भी जब वे दोनों आरा से बाइक से लौट रहे थे, तब बिहटा के मौदही गांव के पास उन पर हवाई फायरिंग हुई थी जिसमें वे दोनों बाल-बाल बचे थे। मंगलवार की रात तकरीबन 11:30 बजे दो अपराधी आए और उन्होंने घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही इरफान ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पत्नी मायके में और इधर हो गयी हत्या
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय उसका बड़ा बेटा उसके साथ सोया था, जबकि पत्नी और छोटा बेटा पास में ही स्थित अपने मायके गए हुए थे।

क्या कहती है पुलिस?
घटना को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया, कि, स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार की रात्रि 11:30 बजे सूचना मिली कि सिमरी गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक को एक गोली सिर में लगी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

See also  गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now