- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

रांची के बूटी मोड़ पर छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, अपहरण की धमकी, डर से कॉलेज छोड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

रांची के बूटी मोड़ पर छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, अपहरण की धमकी, डर से कॉलेज छोड़ा

रांचीः सदर थाना क्षेत्र की एक छात्रा को एक युवक ने इतना परेशान किया कि छात्रा ने डर कर कॉलेज जाना छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो छात्रा ने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें टाटीसिल्वे निवासी शुभम महतो को नामजद आरोपी बनाया गया है।

प्राथमिकी में छात्रा ने क्या कहा
प्राथमिकी में छात्रा ने बताया है कि शुभम महतो उसे लगातार परेशान करता है और उसका पीछा करता है। आरोप है कि 5 नवंबर की शाम करीब छह बजे बूटी मोड़ के पास जुमार होटल के पीछे शुभम और उसके दोस्तों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान अश्लील हरकत करने, मारपीट करने और अपहरण की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।छात्रा के अनुसार, आरोपी फोन पर गाली-गलौज भी करता था।उसने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के कारण वह डर के माहौल में है और कॉलेज नहीं जा पा रही है।

See also  गैंगस्टर अमन साहू के करीबी आकाश राय उर्फ मोनू राय को सिमडेगा जेल से शिफ्ट करने का आदेश जारी

युवक के घर वालों ने बेइज्जत कर निकाल दिया
छात्रा ने प्राथमिकी में कहा है कि घटना के करीब आधे घंटे बाद वह अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची थी। आरोप है कि वहां शुभम के पिता ने उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि उन्हें जो करना है, कर लें।छात्रा ने आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now