- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

रांची के हिंदपीढ़ी में फल गोदाम में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

रांची के हिंदपीढ़ी में फल गोदाम में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका

रांचीः हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकंड स्ट्रीट स्थित पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार रात करीब 9.40 बजे एक फल गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम के बाहर खुले स्थान पर रखे प्लास्टिक कैरेट के ढेर में लगी आग तेजी से फैल गई। इससे उठे घने धुएं और आग की तेज लपटों को देखकर आसपास रहने वाले लोग बच्चों समेत पूरे परिवार को लेकर बाहर निकल आए।

सूचना मिलने के बाद रात करीब 9.47 बजे डोरंडा फायर स्टेशन से दो बड़ी दमकल गाड़ियां मौकेू पर पहुंची। सड़क के दोनों तरफ से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसी दौरान दमकल गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। इसके बाद डोरंडा से तीन छोटी, जबकि धुर्वा और ऑड्रे हाउस फायर स्टेशन से एक-एक बड़ी दमकल गाड़ी बुलाई गई। सात दमकल गाड़ियों की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात 11.35 बजे आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बिजली कटवा दी।

See also  मिलेट्स मिशन अब झारखंड मडुआ क्रांति, 32 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 15.63 करोड़ रुपये

सड़क से गुजर रहे लोगों ने अगलगी की जानकारी दी
आशंका जताई जा रही है कि पटाखे के रॉकेट की चिंगारी से प्लास्टिक कैरेट में आग लगी होगी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गोदाम के बाहर प्लास्टिक कैरेट का बड़ा ढेर रखा था। संभव है कि कोई रॉकेट कैरेट के बीच गिर गया हो और किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली। कुछ देर बाद जब धुआं उठने लगा, तो वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। तबतक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now