रांचीः सोमवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित द एम्पायर अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अपार्टमेंट में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। अपार्टमेंट में आग की लपटें उठते देख आसपास रह रहे लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं लग पाया है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है।हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग से फ्लैट में हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।








