- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 9 लोगों को रौंदा, एक ही परिवार के 7 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2026

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 9 लोगों को रौंदा, एक ही परिवार के 7 की मौत

खूंटीः राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के कर्रा थानांतर्गत कर्रा-तोरपा मार्ग पर जोने लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में कोशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, अंजली का 11 माह का पुत्र सौरभ नायक, मान्हू देवी, 60 वर्षीय पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीय तूती कुमारी शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में बिरसा नायक की पांच वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है।
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि तोरपा की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर 9 लोगों को कुचल दिया। लोगों को रौंदने के बाद भी ट्रक नहीं रुका। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी पुलिया को तोड़ते हुए पास के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

See also  पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे सम्राट गो-बैक के नारे

इस भीषण दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में करीब 10 महीने का एक दूधमुंहा बच्चा भी शामिल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान और उनके आपसी रिश्तों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए खूंटी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि, ट्रक चालक ने किस वजह से वाहन पर नियंत्रण खोया, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

See also  Ranchi ED Raid; चार जगहों पर चल रही छापेमारी, कॉन्ट्रैक्टर राजू सिंह के यहां भारी मात्रा में कैश की सूचना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now