- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, भारत-पाक सीमा के पास ट्रेन उड़ाने की साजिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, भारत-पाक सीमा के पास ट्रेन उड़ाने की साजिश

डेस्कः भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ट्रेन उड़ाने की एक बड़ी साजिश रची जाने की खबर सामने आई है। श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ है। इससे ट्रैक के बीच में वाले सीमेंट को दो स्लीपर पिलर श्रतिग्रस्त हो गई। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेल पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि ट्रेन निकलने के बाद ब्लास्ट हुआ। यदि ट्रेन के गुजरते समय यह ब्लास्ट हुआ होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। अनूपगढ़ सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे लाइन पर यह संदिग्ध ब्लास्ट हुआ।

to78ifg4 sriganganagar railway track

अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली रेल के गुजरने के कुछ देर बाद यह ब्लास्ट हुआ। श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर मौके पर पहुँचे। साथ ही जांच एजेंसिया मौके पर पहुंच चुकी है। इस ब्लासट के कारण अनूपगढ़ से सूरतगढ़ आने जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई है। पुलिस एटीएस और रेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

See also  युवती के अगवा करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, कई घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

ivtt9aqo sriganganagar railway track

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन के मुताबिक, ट्रैक पर दो स्लीपर क्षतिग्रस्त मिले हैं।घटना रात करीब 10:23 बजे की बताई जा रही है। गेटमैन ने आवाज सुनते ही तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सिविल पुलिस और बम निरोधक दस्ता सहित तमाम जांच एजेंसी पहुंची है।

सूरतगढ़-अनूपगढ़ रेल सेवाएं रद्द रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अपरिहार्य कारणों से निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द रहेगी

1. गाड़ी संख्या 59711, सूरतगढ़-अनूपगढ़ रेलसेवा दिनांक 04.11.26 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 59712, अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलसेवा दिनांक 04.11.26 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 59711, सूरतगढ़ – अनूपगढ़ रेलसेवा दिनांक 04.11.26 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 59712, अनूपगढ़ – सूरतगढ़ रेलसेवा दिनांक 04.11.26 को रद्द रहेगी।

हाल में मिला था 7.5 किलो RDX
श्री गंगानगर के SP हरिशंकर ने कहा कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास, रेलवे ट्रैक को सहारा देने वाले दो स्लीपर ब्लॉक (सिल्लियां) संदिग्ध विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबूतों की जांच के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है।अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि घटना किस तरह की है।हाल ही में सीमावर्ती इलाके से बरामद किए गए 7.5 किलो RDX से इसका कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच चल रही है।

See also  गढ़वा में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख की चोरी, सोना-चांदी, कैश के साथ CCTV का हार्डडिस्क भी ले उडे़ चोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now