- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

रांची में डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टाटीसिलवे में की थी रॉड से पीट-पीट कर पत्नी और सास की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2026

रांची में डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टाटीसिलवे में की थी रॉड से पीट-पीट कर पत्नी और सास की हत्या

रांचीः राजधानी के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। रॉड से किए गए हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति सावन बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया है।

सिर पर किया वार
मृतकों की पहचान ममता देवी (30) और उनकी मां सोनिया देवी (50) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात सावन बिरहोर अपने ससुराल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर उसका पत्नी ममता देवी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने ममता की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बेटी को बचाने के लिए उसकी मां सोनिया देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। इससे गुस्साए सावन ने दोनों महिलाओं पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

See also  जर्जर सड़क देख एंबुलेंस लाने से किया मना, पूर्वी सिंहभूम में तड़पकर बच्ची की मौत

आरोपी पति गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के मुख्यालय डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।टाटीसिलवे थाना में कांड संख्या 104/26 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now