- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड में आज से छाये रहेंगे बादल, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश, कुहासे की भी होगी दस्तक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2026

झारखंड में आज से छाये रहेंगे बादल, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश, कुहासे की भी होगी दस्तक

रांचीः बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासु का झारखंड में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है, लेकिन कुछ जिलों में आज से चार नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना है। इनमें राज्य के दक्षिणी हिस्से और संताल शामिल हैं। तीन नंबवर को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, गुमला, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में बादल छाये रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

इधर पलामू प्रमंडल में कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार तूफान का सबसे अधिक असर सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रहेगा। सोमवार सुबह रांची में बादल के साथ-साथ कुहासा भी देखने को मिला।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार सुबह रांची में हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छा छाया रहा। दिन में आंशिक बादल छाए रहें। वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन रिकार्ड की गई है।

See also  जयराम महतो की कहानी सुन आ जाएंगें आंसू, मां का दूध नहीं पी सके, पिता नहीं रहे, भाई बहन चले गए... किस तरह सबसे ग़रीब और युवा जयराम बन गए विधायक

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। इसके तीन नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट पार करने का अनुमान है। हालांकि, झारखंड में इसका सीधा प्रभाव पड़ने को लेकर फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

राज्य में बारिश और बादलों की स्थिति पर मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने की संभावना है।

दो से चार नवंबर तक बारिश और मेघ गर्जन के आसार
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दो नवंबर को भी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह कुहासा और आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तीन और चार नवंबर को राज्य के दक्षिणी तथा आसपास के मध्यवर्ती हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

See also  बिहार को एक और वंदे भारत; सहरसा से सियालदह तक दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पांच नवंबर से साफ होगा आसमान
पांच से सात नवंबर तक सुबह में हल्का कुहासा रहने और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ मौसम सामान्य होने के संकेत हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ सकती है। वहीं रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक से सात नवंबर तक राज्य के किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now