- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

IIT-ISM धनबाद में छात्र की मौत, महाराष्ट्र का रहने वाला था स्टूडेंट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

IIT-ISM धनबाद में छात्र की मौत, हाराष्ट्र का रहने वाला था स्टूडेंट

धनबादः आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के फाइनल ईयर के एक छात्र की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। घटना के बाद संस्थान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है।मृत छात्र की पहचान प्रतीक राजकुमार के रूप में हुई है। वह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के फाइनल ईयर का छात्र था। वह महाराष्ट्र के अहमदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृत छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह छात्र एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर उसका शव मिला। यह हॉस्टल 15 मंजिला है. घटना के बाद आनन-फानन में छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र की मौत कैसे हुई है। मामला आत्महत्या का है या फिर कोई हादसा, इसका पता लगाया जा रहा है। संस्थान प्रबंधन ने घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी है। वहीं, पुलिस को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।

See also  इरफ़ान अंसारी के बयान का मामला एसटी आयोग पहुंचा, झारखंड सरकार को समन कर कार्रवाई का दिया निर्देश

घटना के बाद संस्थान प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आईआईटी (आईएसएम) के सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर सिंह के अनुसार, छात्र की मौत आठवीं मंजिल से गिरने के कारण हुई है। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

सुरक्षा प्रभारी के मुताबिक, घटना से पहले छात्र ने अपने माता-पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर माफी मांगी थी। उसने व्हाट्सएप पर ही एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें माता-पिता से माफी मांगने की बात सामने आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now