- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कई जिलों में 5 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

झारखंड में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कई जिलों में 5 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण ठंड का एहसास बढ़ गया है। शनिवार (31 अक्टूबर) की सुबह भी रांची में कुहासा के साथ हुई। शनिवार को सुबह कुहासे के साथ राजधानी के आसमान पर बादल छाएं हुए थे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।संताल के साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी स्थित अंडमान सागर के ऊपर एक नया निम्न दबाव का सिस्टम भी विकसित हो रहा है।

शुक्रवार को रांची में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह कुहासे के साथ हुई और दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। इसके बावजूद मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।

See also  हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ने का आरोप, नामांकन रद करने की मांग; जमीन और पत्नी की कार को लेकर भी शिकायत

इन 5 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार, लातेहार, सिमडेगा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद समेत पांच जिलों में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 111.5 मिमी बारिश लातेहार में हुई, जबकि सिमडेगा के कुरडेग में 90.6 मिमी, पलामू में 75 मिमी, धालभूमगढ़ (कोल्हान) में 50 मिमी और चंदनकियारी में 46.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अर्नब तूफान अब कमजोर होकर छत्तीसगढ़ व पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव के रूप में स्थित है। इसके प्रभाव से आगामी तीन दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

कहां कितना तापमान
धनबाद में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को झमाझम बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, कोल्हान क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंड का असर बना रहा। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 19.6 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 28.4 व न्यूनतम 21.8 डिग्री और धनबाद का अधिकतम 26 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

See also  खुशखबरी! 10 हजार रुपया बढ़ा मानदेय, बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now