हजारीबाग में उर्स के दौरान डीजे पर बवाल, पथराव के बाद आठ गिरफ्तार,14 नामजद समेत 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2026

हजारीबाग में उर्स के दौरान डीजे पर बवाल, पथराव के बाद आठ गिरफ्तार, 14 नामजद समेत 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में उर्स के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार रात हिंसक हो गया। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के खिरगांव स्थित नमस्कार चौक पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, उर्स के दौरान बजाए जा रहे डीजे के आकार को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला पथराव तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद क्रेन की मदद से विवाद से जुड़े डीजे वाहन को जब्त कर वहां से हटाया गया।

14 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों पर केस
सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने आठ लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 14 नामजद आरोपितों के अलावा 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

See also  अभय तिवारी ने 1.8 करोड़ में खरीदी पेपर, पत्नी, भाई और 15 लोगों साथ पास किया CGL

पुलिस की निगरानी में स्थिति
घटना के बाद दोबारा तनाव उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now