रोहतास के कंचन ज्वेलर्स में 3 करोड़ की लूट, पिछले साल भी हुई थी 5.20 करोड़ की लूटपाट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2026

रोहतास के कंचन ज्वेलर्स में 3 करोड़ की लूट, पिछले साल भी हुई थी 5.20 करोड़ की लूटपाट

रोहतासः मंगलवार को रोहतास के कोचस में तीन करोड़ की लूट को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार बदमाश दुकान में पहुंचे और दुकान मालिक और स्टाफ को हाथ-पैर बांध कर 2 घंटे तक बंधक बनाया। इसके बाद लूटपाट की।
कोचस थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर महात्मा गांधी चौक के समीप सासाराम चौसा पथ स्थित कंचन ज्वेलर्स को मंगलवार दोपहर अपराध‍ियों ने निशाना बनाया। अपाचे बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार और स्‍टाफ को बंधक बनाकर लगभग 3 करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना म‍िलते ही पु‍लिस पहुंची। एसपी मिस्‍टर राज ने भी पहुंचकर छानबीन की।

दोपहर दो बजे दुकान में घुसे लुटेरे
पीड़ित दुकानदार अविनाश कुमार वर्मा के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे चार नकाबपोश अपराधी दुकान में दाखिल हुए। हथियार के बल पर उन्हें बंधक बना लिया गया। इसके बाद अपराधियों ने दुकान में रखे कीमती जेवरात समेटे और मौके से निकल भागे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यस्त बाजार के पास हुई लूट ने स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

See also  बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

एसपी पहुंचे घटनास्थल, सीमावर्ती थानों को अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। रोहतास एसपी मिस्टर राज खुद घटनास्थल पर पहुंचे। सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार और कोचस थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस दुकान के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। वारदात के बाद सीमावर्ती थानों को अलर्ट किया गया है।

5.20 करोड़ की चोरी के बाद फिर उसी दुकान को बनाया निशाना
कंचन ज्वेलर्स पर यह पहली बड़ी वारदात नहीं है। इससे पहले 25 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर करीब 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी कर लिए थे। जिसमें तीन अपराधी भी पकड़े गये थे। अब एक बार फिर इसी दुकान में बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now