सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के गार्ड पर हजारीबाग में फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2026

सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के गार्ड पर हजारीबाग में फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

हजारीबागः जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत उरीमारी ओपी क्षेत्र में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी की गेट पर तैनात गार्ड पर फायरिंग कर दी। घटना में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रांची के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत है।

पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा और 4 पर्चे बरामद किए हैं। सभी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

सोशल मीडिया पर किए गए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें राहुल दुबे गैंग की ओर से गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में प्रकाश शुक्ला नाम के शख्स ने लिखा है कि नई बरसा साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में घायल कर्मचारी की जिम्मेदारी वह लेता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी पोस्ट की सत्यता और घटना में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर जांच की बात कही है।

See also  पटना के होटल में शराब और शबाब का इंतजाम, ASI का बेटा समेत 15 गिरफ्तार, बर्थ डे पार्टी में लहराते पिस्टल के साथ बना रहा था रील्स

घायल गार्ड का रांची में इलाज
उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड पर फायरिंग हुई है, जिसमें वह घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल गार्ड का इलाज रांची में चल रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में राहुल दुबे गैंग से जुड़े 3 अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी का पोस्ट की जानकारी से इनकार
सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें पोस्ट की जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गोलीबारी के कारणों, आरोपियों की पहचान और बरामद खोखों व पर्चों की जांच में जुटी है।

सोनाराम मांझी और संजय करमाली पर आरोप

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रकाश शुक्ला ने सोनाराम मांझी और संजय करमाली पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नई बरसा साइडिंग में कथित रूप से अवैध तरीके से काम कराया जा रहा है।पोस्ट के मुताबिक, बाहरी कंपनियों को ऑक्शन के माध्यम से काम मिलने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उन्हें कोयला उठाने और काम करने से रोका जाता है। पोस्ट में इस पूरी व्यवस्था के पीछे सोनाराम मांझी और संजय करमाली की भूमिका होने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का बयान सामने नहीं आया है।

See also  अवैध संबंध के बाद शादी के दबाव में मां-बेटी की हत्या, वहशी ने नाबालिग की लाश से किया रेप

प्रकाश शुक्ला ने सीएम, एसपी समेत कई लोगों को किया टैग

प्रकाश शुक्ला ने अपने फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, हजारीबाग डीसी, पुलिस अधिकारियों और हजारीबाग एसपी को टैग करते हुए मामले की जांच की मांग की है। पोस्ट में सोनाराम मांझी और संजय करमाली की भूमिका साफ करने तथा यह पता लगाने की मांग की गई है कि कथित तौर पर कंपनियों को काम करने से रोकने के पीछे कौन है? इसके साथ ही सियालडीह साइडिंग में भी इसी तरह की गतिविधियों की जांच कराने की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now