डेस्कः शनिवार (24 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है।स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इंजरी से परेशान हैं और इस मुकाबले में वो भाग नहीं लेंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस बात की जानकारी दी है।

𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲:
Ishan Kishan is ruled out of the second T20I against New Zealand due to a low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series.
The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/QbZpuVh1hQ
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
अब ईशान किशन की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की पूरी संभावना है। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी ईशान की चोट की जानकारी देते हुए बताया कि पहले टी20 में उनका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना भी इसी परेशानी से जुड़ा था।
ग्रोइन चोट से परेशान ईशान
बीसीसीआई ने बताया है कि ईशान को ग्रोइन में चोट है और इसी कारण वह दूसरा टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ईशान किशन लो ग्रेड स्ट्रेन के चलते दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। ये चोट उन्हें सीरीज के पहले मैच में लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।"पहले मैच में ईशान का बल्ला नहीं था और वह सिर्फ एक रन बनाकर ही आउट हो गए थे।
आगे के मैचों पर संशय
यूं तो बीसीसीआई ने साफ कहा है कि ईशान दूसरे टी20 मैच से बाहर हुए हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह ज्यादा मैचों से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए चिंता की बात है। ईशान को वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है और आखिरी के दो मैचों के लिए तो वह उप कप्तान बनाए गए हैं। ऐसे में उनकी चोट भारत की परेशानियों में इजाफा कर सकती है।






