- Advertisement -

25 अक्टूबर को लोहरदगा प्रीमियर लीग की होगी शुरुआत, 8 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, सुखदेव भगत ने कहा-खिलाड़ियों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2026

लोहरदगा : जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को नई पहचान देने और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता तैयार करने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर से लोहरदगा प्रीमियर लीग (एलपीएल)-2026 का आयोजन किया जाएगा। लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं एलपीएल के संरक्षक सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा की प्रतिभाओं को एलपीएल अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि ‘एक नए सवेरे की शुरुआत’ और ‘ऑवर गेम, ऑफर फेम’ के संदेश के साथ होने वाली इस एलपीएल-2026 के दूसरे सीजन में जिले के आठ क्षेत्रों की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों भी मैदान पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दो नवंबर को होगा।

WhatsApp Image 2026 10 22 at 5.05.38 PM

सुखदेव भगत ने बताया कि लोहरदगा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियां की गई हैं। सभी मुकाबले नदिया हिंदू हाई स्कूल परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। लोहरदगा प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुकाबला 25 अक्टूबर को होगा। प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मैच आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया गया।

See also  लोहरदगा में रफ्तार का कहरः ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, दंपति की मौके पर मौत

WhatsApp Image 2026 10 22 at 5.06.13 PM

एलपीएल में आठ टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला : अभिनव सिद्धार्थ भगत
लोहरदगा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मंच मिलेगा और जिले में फुटबॉल के प्रति युवाओं का आकर्षण भी बढ़ेगा। एलपीएल को स्थानीय खेल प्रतिभाओं के विकास और लोहरदगा की फुटबॉल पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि एलपीएल के माध्यम से लोहरदगा की फुटबॉल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों के लिए भविष्य की नई संभावनाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस लीग में पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स, कुडू नाइट्स, कैरो काइनेटिक, लोहरदगा लायंस, सेन्हा स्टैलियन, भंडरा बुल्स और टाउन टाइटन्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

WhatsApp Image 2026 10 22 at 5.05.08 PM

टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होंगे। इनमें 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच शामिल हैं। लोहरदगा प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा और उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों ने आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। विजेता टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों के लिए खास आकर्षण होंगे। मैन ऑफ द सीरीज और राइजिंग स्टार ऑफ लोहरदगा को मोटरसाइकिल दी जाएगी। बेस्ट स्कोरर को आईफोन, जबकि बेस्ट गोलकीपर को स्मार्टफोन के साथ 10 हजार रुपये नकद मिलेंगे। इमर्जिंग स्टार ऑफ लोहरदगा को साइकिल और प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

See also  लोहरदगा के बाक्साइट यार्ड में मजदूर की मौत पर बवाल, सुविधाओं के अभाव और अवैध वसूली पर भड़का आक्रोश

WhatsApp Image 2026 10 22 at 5.07.52 PM

लोहरदगा एलीट फुटबॉल अकादमी की स्थापना की परिकल्पना : साजिद
लोहरदगा प्रीमियर लीग के सचिव सादिज अहमद चंगू ने बताया कि एलपीएल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि जिले में फुटबॉल का मजबूत आधार तैयार करना भी है। इसी कड़ी में लोहरदगा एलीट फुटबॉल अकादमी की स्थापना की परिकल्पना की गई है। इसके माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को सालभर पेशेवर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। एलपीएल के आयोजकों को उम्मीद है कि इस लीग से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now