मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधायक मद से कई योजनाओं का किया शिलान्यास, बोले सभी वर्गो का विकास ही हमारा लक्ष्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 5, 2024

लोहरदगा : झारखंड सरकार में मंत्री और लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को लोहरदगा और कुडू प्रखंड में विधायक मद से बनने वाले कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर रामेश्वर उरांव ने सदर प्रखंड के हिरही गांव में विधायक मद से मैरिज हॉल का निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं कुडू प्रखंड के उडूमुडू पंचायत अंतर्गत बारीडीह गांव में विधायक मद से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी वर्गों का विकास हीं हमारा प्रयास है। झारखंड सरकार भी सभी लोगों के विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास हो भी रहा है। इस गठबंधन सरकार की बहुमुंखी सोच है कि बुनियादी सुविधा रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ सामाजिक आवश्यकता को भी पूरा किया जाए।

2

विधानसभा चुनाव से पहले हिरही गांव के लोगों ने मैरेज हॉल के लिए निवेदन किया था, जिसे मैंने आज पूरा किया। मेरे विधायक मद से मैरिज हॉल का आज शिलान्यास किया गया है, जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। साथ हीं कुडू प्रखंड के उडूमुडू बारीडीह गांव में भी विधायक मद से सामुदायिक भवन की जरूरत को हमने पूरा करने का काम किया। इसके साथ हम आवागमन की सुविधा के लिए जितने भी क्षतिग्रस्त मार्ग है उसे दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। इसकी मरम्मति संबंधित विभाग से कराई जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में पेयजल हेतु सभी पंचायत में 10-10 हैंडपंप का अधिस्ठापन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस सरकार का लक्ष्य है कि साल में 8 लाख अबुवा आवास का निर्माण कराया जाए, ताकि हर घर को छत मिल सके। अब राशन में चावल के साथ-साथ प्रोटीन युक्त दाल भी दिया जाएगा, ताकि झारखंड की जनता संतुलित भोजन ले सके। इससे कुपोषण जैसे समस्या का समाधान होगा। मंत्री ने कब्रिस्तान घेराबंदी एवं शेड निर्माण के लिए लोहरदगा जिले को सबसे पहले और सबसे अधिक भागीदारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता जरूरतमंदों को सरकार की योजना लाभ दिलाने का काम करें। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सामुल अंसारी, सदरूल अंसारी, सत्यदेव भगत, तनवीर गौहर, मुजम्मिल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, हाजी सिकंदर, शुभू प्रजापति, विशाल डुंगडुंग सुनीता कच्छप, सुचित्रा भगत, सीता देवी, असलम अंसारी, संगीता उरांव, ऐनुल अंसारी, सुनील तुरी, कुलदीप खाखा, एजाज अंसारी, हसीन अख्तर मुन्ना, मुनीम अंसारी, जमील अंसारी, कैश आलम, कमरूल इस्लाम, नेजाम अंसारी, हफीजुल अंसारी,सैफ अहमद, हाजी बारातुलाह, हासिम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, वीरेंद्र उरांव,रसीद अंसारी, समशुल अंसारी, मौलाना हुसैन अंसारी, मुमताज अंसारी, हासिम अंसारी, जमील अंसारी, इनामुल अंसारी, खुर्शीद अंसारी, माजिद पवारिया, तल्हा अंसारी, नेसार खान बबलू आदि उपस्थित थे।

See also  लोहरदगा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा डायन और जादू-टोना के केस का ब्योरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now