- Advertisement -

पटना में चाचा का बहू के साथ था अवैध संबंध, भतीजे को मारी 6 गोलियां, मौज-मस्ती के लिए बनाया अलग घर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2026

पटना में चाचा का बहू के साथ था अवैध संबंध, भतीजे को मारी 6 गोलियां, मौज-मस्ती के लिए बनाया अलग घर

पटनाः राजधानी पटना में अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह सनसनीखेज वारदात फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव की है। मृतक की पहचान 32 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है। चाचा ललन शर्मा ने उसे ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारीं, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चाचा ललन शर्मा का भतीजे दीपक की पत्नी कविता देवी से बीते 4 सालों से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। चाचा ने बहू के साथ मौज-मस्ती के लिए अलग घर भी बना दिया था।

सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसकी मुख्य वजह अवैध संबंध थी।

See also  यूपी परीक्षा घोटाले का आरोपी को JPSC में काम दिला कर बनायी घोटाले की योजना, गिरफ्तार उस्मान ने TDPL निदेशक पर लगाया आरोप

चाची ने खोला राज
ललन शर्मा की पत्नी शोभा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति का अपने ही भतीजे दीपक कुमार की पत्नी कविता देवी के साथ चार साल से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध को रोकने के लिए कई बार परिवार के बीच प्रयास किया गया, लेकिन उनके पति मानने को तैयार नहीं थे।

चाचा बिल्डर, भतीजे की बीवी का उठाया फायदा
स्थानीय लोगों के अनुसार, ललन शर्मा बिल्डर का काम करता है। दीपक कुमार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। दीपक की पत्नी कविता अपने चचेरे ससुर ललन शर्मा से हमेशा मदद की गुहार लगाती थी। इसी का फायदा उठाकर चाचा और भतीजे की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गया।

नौबतपुर में मौज-मस्ती के लिए बनाया अलग घर
कहा यहां तक जा रहा है कि ललन शर्मा ने अपने अवैध संबंध के आड़े हाथ आ रहे दीपक कुमार की नजर से दूर नौबतपुर के पास कविता देवी के लिए जमीन खरीद कर एक मकान बना दिया था। खाली समय में वह कविता के साथ मौज मस्ती करने उसी घर पर जाया करता था। जब इसकी जानकारी दीपक को लगती तो चाचा और भतीजे के बीच झगड़ा हुआ करता था।

See also  पलामू बस स्टेंड में देर रात चली गोली, राजा साहेब के ऑफिस के पास एक व्यक्ति की हत्या

घर में घुसकर चाचा ने बरसाई गोलियां
मंगलवार सुबह दीपक कुमार अपने घर पर था। तभी चाचा ललन शर्मा कमर में पिस्तौल लेकर वहां पहुंचा। उसने दीपक पर दनादन 6 गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही दीपक की मौत हो गई। ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के 6 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों और हत्या में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now