- Advertisement -

राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार को ऑफिस में आया हार्ट अटैक, नहीं मिली एंबुलेंस, हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2026

पश्चिम सिंहभूमः तांतनगर अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार की बुधवार कार्यालय में हार्ट अटैक से हुई मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, कार्य करते हुए राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार अचानक बेहोश हो गये। साथी कर्मचारी उन्हें उठाकर तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये।

WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.21.33 AM

आरोप है कि वहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण राजस्व उपनिरीक्षक की जान नहीं बच सकी। अस्पताल में न तो समय पर ऑक्सीजन दी जा सकी और न सदर अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध हुई। काफी मशक्त के बाद निजी वाहन से ले जाया गया, जहां उनकी सांसे थम गयीं। तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह महीनों से एम्बुलेंस नहीं है। आपात स्थिति में मरीजों को मंझारी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में पूछने पर कोई जवाब देने वाला नहीं है।

See also  रांची में कारोबारी मोख्तार शाह से एक करोड़ की मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम से मिली धमकी

WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.21.05 AM

क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ मीना कालुंडिया ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर में स्वास्थ्य विभाग की अपनी सरकारी एम्बुलेंस की सुविधा नहीं है। गर्भवती महिलाओं के लिए ममता वाहन की सुविधा है। निजी वाहन से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। 108 एम्बुलेंस रांची से फोन के माध्यम से लाइनअप की जाती है। कभी कभार लेट से एम्बुलेंस पहुंचने की शिकायत मिलती है, पूर्व के सिविल सर्जनों ने भी एम्बुलेंस की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now