- Advertisement -

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा-टोटो की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2026

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा-टोटो की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

साहिबगंजः जिले के बरहड़वा-बरहेट मेन रोड़ के केशरो मोड़ के पास गुरुवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। केशरो गांव के पास हाईवा-टोटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मृतकों में दो मुगलपाड़ा, बरहड़वा और एक पतना चौक के रहने वाले थे। हादसे के शिकार हुए लोग रांगा हटिया से फल व सब्जी बेचकर टोटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को रौंद दिया। हाइवा का चालक मौके से फरार होने सफल रहा।

हादसे के बाद जाम कर दी सड़क
इधर, हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को दो जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए बरहड़वा सीएचसी भेज दिया है। स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। दो शव अब भी हाइवा के चक्के में ही फंसा है। जानकारी के अनुसार टोटो पर सवार होकर एक बच्चा समेत पांच व्यक्ति रांगा साप्ताहिक हाट से फल, सब्जी बेचकर घर वापस पतना धरमपुर लौट रहे थे, इसी क्रम में केशरो मोड़ के पास एक हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही दो व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए। इनमें से एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी थी। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को हाइवा के चक्के में फंसे दोनों व्यक्ति के शव को निकालने नहीं दे रहे हैं।

See also  रांची के तमाड़ में जाली नोट के साथ JLKM नेता गिरफ्तार, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now